भू माफियाओं में वर्चस्व को लेकर अंधाधुंध गोलीबारी, छः खोखा बरामद।

808

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिला के मुफस्सिल थाना अंतर्गत संतकबीर कॉलेज पास की घटना।

समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरीदाबाद गांव स्थित संत कबीर कालेज रोड में एक निजी विद्यालय के निकट शनिवार शाम बदमाशों ने अंघाघुंध फायरिंग किया। गोलीबारी करते हुए बदमाश खेत के रास्ते भाग निकले। सूचना पर पहुची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। घटनास्थल से छह खोखा बरामद हुआ है। मामला भूमि विवाद का बताया गया है।
विदित हो कि आए दिन भू माफियाओं का तांडव खूब समस्तीपुर में चलता है, कई ने अपनी जान माफियागिरी में गवाई है बाबजूद माफिया बाज नहीं आते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here