महापंचायत की सफलता को लेकर किसानों ने चलाया जनसंपर्क अभियान

810

तिरहुत गंडक नहर परियोजना में किसानों के शोषण के खिलाफ 30 जनवरी को 11 बजे से ठुट्ठा बर चौक पर होगा किसान महापंचायत

आरके राय चंद्रकांता न्यूज़ समस्तीपुर

समस्तीपुर: ताजपुर तिरहुत गंडक नहर परियोजना कार्य में नक्शा नहीं दिखाने, प्राकलन बोर्ड नहीं लगाने, जमीन अधिग्रहण एवं मुआवजा निकासी का कागजात नहीं दिखाने, ठेकेदार द्वारा पेड़- पौधे काटकर ले जाने के खिलाफ 30 जनवरी को 11 बजे से फतेहपुर ठुट्ठा बर के पास आहूत किसान महापंचायत की सफलता को लेकर शनिवार को फतेहपुर समेत गंगापुर, ताजपुर आदि क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर बड़ी भागीदारी से उक्त महापंचायत को सफल बनाने की अपील की गई.
अभियान में किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, लाला प्रसाद सिंह, अनीता देवी, सोनिया देवी आदि ने भाग लिया.
मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि किसान मालगुजारी अदा कर रहे हैं. नहर में पड़ रहे पेड़- पौधे पर किसान का हक है लेकिन ठेकेदार तमाम पेड़- पौधे काटकर दलाल- विचौलिया- आरामील वालों के हाथों बेच दिया जाता है. नहर परियोजना में अधिकारी एवं ठेकेदार मनमानी पर उतारू है. कार्यस्थल पर किसानों की उपस्थिति में अधिग्रहीत जमीन की मापी कराने, प्राकलन का बोर्ड लगाने, अधिग्रहीत जमीन एवं उठाये गये मुआवजा का कागजात उपलब्ध कराने, काटे गये पेड़- पौधे का मुआवजा देने की मांग को लेकर संघर्ष तेज करने की घोषणा की गई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी दिलाकर सफल बनाने की किसान- मजदूरों से अपील की है !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here