समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बुढी गंडक नदी के मिल्की ढाव में एक ट्रैक्टर ट्रेलर अवैध खनन की जा रही थी। गुप्त सूचना मिलते ही अचल अधिकारी शशि रंजन कुमार चालक उदय पासवान थाने के थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा दलबल के साथ पहुंचे। अधिकारियों की गाड़ी देखते ही अवैध खनन करने वाले ट्रैक्टर के साथ भागे, अधिकारियों ने उसका पीछा किया। ट्रैक्टर भागने में सफल रहा। सूत्रों के अनुसार वापस लौट रहे अधिकारियों के साथ स्थानीय कुछ लोगों ने सीओ व चालक के साथ अभद्रता की। वही अंचल अधिकारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि थाने में आवेदन नहीं दिया गया है वहीं थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक इस मामले में खनन विभाग व अंचल पदाधिकारी अंचल पदाधिकारी के द्वारा भी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन आने के बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।





















































