अष्टयाम महायज्ञ के अनुष्ठान को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया

342

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर (चंद्रकांता)। जिले के ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के नेताजी सुभाष चौक मोतीपुर ब्रमस्थान के प्रांगण मे 24 घंटे के अष्टयाम महायज्ञ के अनुष्ठान को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। इस शोभा यात्रा मे 501 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। कलश यात्रा को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे गाजे बाजे, हाथी – घोड़े के साथ जयकारा लगाते हुए क्षेत्र भ्रमण करते हुए काली पोखर पहुंचे। काली पोखर में से कलश में पवित्र जल बोझी के बाद निम चौक, थाना चौक, मनसा नगर बढई टोला होते यज्ञ स्थल पर पहुंची जहां विद्वान पंडितो द्वारा मंत्रोचारण कर कलश को स्थापित कर दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ शुभारम्भ किया गया। 24 घंटे के बाद सोमवार को अष्टयाम महायज्ञ सम्पन्न उपरांत कलश विसर्जन की जाएगी। वहीं रात्रि में संगीत प्रोग्राम की व्यवस्था की गई है, जिसमें राम विवाह प्रोग्राम की जाएगी। शोभा यात्रा में पूर्व प्रमुख सुरेश राय, प्रमुख पूनम देवी, कृष्ण मोहन गुप्ता, सरपंच वासुदेव साह, सुशील कुमार चौबे, राजीव सूर्य वंशी, राज कुमार राय, अमरनाथ साह, अमरदीप, राजकुमार पंडित, संतोष चौधरी,अंशु अकेला, दिलीप साह, धीरज कुमार धीरज, शुभम गुप्ता सहित हजारों महिलाएं पुरुष, बच्चे आदि ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here