समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जिले के वारिसनगर ब्लॉक के छतनेश्वर पंचायत के पोखर के पास अवस्थित वार्ड संख्या 2 में गुरुवार को दोपहर करीब 2:15 बजे अचानक आग लगने से 25 से 30 घर जलकर स्वाहा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर छतनेश्वर गांव में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते दर्जनों घर जलकर स्वाहा हो गया। आग लगी की घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस अग्नि शमन दस्ता के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू करने का प्रयास किया।
बताया जाता हैं की इस अग्नि कांड में मो0 अफजल नामक व्यक्ति की मौत आग से झुलसने से हो गई। स्थानीय लोगो ने बताया की जिस समय आग लगा उस समय अपने घर में सोया हुआ था उसने घर से बाहर भागने का प्रयास किया मगर भाग नहीं सका। मो0 अफजल नकटा स्थित अपना होटल चलाता था। अग्नि पीड़ितों में मो0 सालीम, मो0 आशिक, मो0 अफजल, मो0 छेदू, छट्ठू पासवान, राम विलास पासवान, सुखल पासवान समेत 25 से 30 घर जलने की सूचना हैं। इधर आग लगने की जानकारी मिलने पर प्रखंड प्रशासन पहुंचे हुए थे।



















































