उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री सुश्री कुमारी मायावती जी का 70वें जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

42

बिहारशरीफ :- बिहारशरीफ के बड़ी पहाड़ी स्थित हिरणय पर्वत पर अतिपिछड़ा/दलित/अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा एवं फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में केक काट कर सुश्री कुमारी मायावती जी का जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने चूड़ा तिलकुट खाए और हिर्णायक पर्वत पर खुली हवा का आनंद लिए।
इस अवसर पर अतिपिछड़ा/दलित/अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदेव चौधरी ने कहा कि सुश्री कुमारी मायावती भारत की एक प्रमुख दलित नेत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। जिनका जन्म 15 जनवरी 1956 को दिल्ली में हुआ था। इनकी माता का नाम रामरति और पिता प्रभु दास था। ये 6भाई और दो बहने हैं। कला में स्नातक (कालिंदी कॉलेज दिल्ली) B.Ed (मेरठ विश्वविद्यालय) और LLB( दिल्ली विश्वविद्यालय)की डिग्री हासिल की। उन्होंने शिक्षा के बाद दिल्ली में शिक्षिका के रूप में काम किया और फिर 1977 में काशीराम के साथ राजनीति में प्रवेश किया और 1984 में बीएसपी की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1989 में बिजनौर सीट से लोकसभा सदस्य चुने गई।1955 में पहली बार और फिर 1997,2002 और 2007- 2012 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनी।भारत की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त है। “सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय” के नारे के साथ दलितों और अन्य कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए काम किया।उनके मुख्यमंत्री काल में कई विकास योजनाएं शुरू हुई,जैसे एक्सप्रेसवे और बिजली परियोजनाएं। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत और प्रभावशाली नेता के रूप में उभरी,जिन्हें “बहन जी”के नाम से भी जाना जाता है।
इस मौके पर अतिपिछड़ा/दलित/अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के जिला महासचिव उमेश पंडित जिला कमेटी सदस्य सुरेंद्र शर्मा फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला महासचिव महेंद्र प्रसाद जिला सचिव मोहम्मद सादिक अजहर जिला कमेटी सदस्य मिथिलेश वर्मा अवधेश कुमार दिलीप चौहान रामप्रीत चौहान कामेश्वर शर्मा चंदन कुमार संदीप कुमार श्रवण कुमार अशोक कुमार बिंद आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here