कई गांव में हुई मारपीट में कई लोग जख्मी।

721

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर/कल्याणपुर थाना क्षेत्र के तीन गांव में हुई अलग-अलाव मारपीट।आपसी व जमीनी विवाद में मारपीट हुई जिसमें लदौरा गांव के वार्ड संख्या दो में हुए मारपीट में पति पत्नी जख्मी हो गए जख्मी में पति रामशीष ठाकुर व पत्नी सुशीला देवी का इलाज डीएमसीएच दरभंगा में जारी है।वही अजना पंचायत में आपसी विवाद में हुए मारपीट में अजना गांव के पवन कुमार साह की 27 वर्षीय पत्नी प्रियंका कुमारी जख्मी हो गई जख्मी का इलाज कल्याणपुर पीएचसी में कराई गई। वही मिर्जापुर गांव के महेश्वर सहनी का पुत्र शनिचर सहनी भी आपसी विवाद में हुई मारपीट में जख्मी हो गया जिसको पीएचसी कल्याणपुर के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर हॉस्पिटल समस्तीपुर रेफर कर दिया है।उक्त सभी जानकारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बी के ठाकुर ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here