गोराई में जदयू का सदस्यता अभियान चलाया।

54

चकमेहसी।एक संवाददाता

चकमेहसी थाना अंतर्गत गोराई गांव में रजनीश कुमार के दरवाजे पर शनिवार को जदयू का सदस्यता अभियान समारोह का आयोजन किया गया ।जिसमें जदयू युवा के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार ने दर्जनों युवाओं को जदयू की सदस्यता दिलाई।इस दौरान गोराई के उत्सव को जिला युवा अध्यक्ष ने युवा जिला महासचिव मनोनीत किया।युवा जदयू अध्यक्ष ने बताया कि जदयू का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।इस कड़ी में गोराई पंचायत के दर्जनों लोगों को जदयू का सदस्यता दिलाया गया है।मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here