चाची ने भतीजी को किया आग के हवाले, हालत गम्भीर

490

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत उदयपुर गांव में पूर्व में हुए जमीनी विवाद को लेकर चाची ने अपनी भतीजी को मिट्टी तेल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। जख्मी हालत में युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज शुरू किया गया। युवती आधा से ज्यादा जल चुकी है। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक सिंघेश्वर राम को अपने बड़े भाई से जमीनी मामले को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। रविवार को उनकी पुत्री नेहा कुमारी अपने घर में अकेली थी। उसी दौरान उसकी चाची ने मिट्टी तेल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। शोर होने की आवाज पर आसपास के लोग एवं परिजन जुटे तो घटना की जानकारी हुई। आनन – फानन में जख्मी युवती को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। युवती जिंदगी मौत से जूझ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here