जलजमाव से संबंधित समीक्षात्मक बैठक

815

समस्तीपुर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि एवं जलजमाव से संबंधित समीक्षात्मक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से आहूत की गई।

बैठक में अपर समाहर्ता, समस्तीपुर, जिला कृषि पदाधिकारी, आपदा प्रभारी पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, सदर अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं सभी अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नांकित निर्देश दिए गए:

  1. बाढ़ के पानी लोगों के द्वारा रोक/ब्लॉक कर बैंती/बूढ़ी गंडक/जमुआरी नदी में बाड़ी लगाया जाता है, जिससे जल निकासी के कार्यों में प्रशासन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त स्थिति के मद्देनजर सभी अंचल अधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी को अपने क्षेत्र अंतर्गत जहां बाड़ी लगाया गया है वहां अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया।

साथ में सभी अनुमंडल पदाधिकारीयों को निर्देश दिया गया कि बाड़ी लगाने वाले लोगों पर 133 की करवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here