जल-जमाव की समस्या से त्रस्त ग्रामीण, प्रखंड प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधि से त्वरित समाधान की मांग:- रौशन कुमार

137

पूसा /समस्तीपुर 29 मार्च 2026.

पूसा प्रखंड के दक्षिणी हरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 से 14 स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के आसपास जल-जमाव की गंभीर समस्या से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है, जिससे विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों, राहगीरों एवं वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है। विशेष रूप से महादलित बस्ती में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा प्रखंड प्रशासन को जल निकासी हेतु हस्ताक्षरयुक्त आवेदन भी सौंपा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी-05, पूसा सह भाकपा-माले युवा नेता रौशन कुमार यादव ने कहा कि प्रखंड प्रशासन अविलंब जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि आमजन को इस समस्या से निजात मिल सके। यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो स्थानीय ग्रामीणों को गोलबंद कर आंदोलन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here