समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !
समस्तीपुर : समस्तीपुर – खगड़िया रेल खंड के नयानगर के पास आज जानकी एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का हुआ शिकार। मिली जानकारी के जानकी एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही नयानगर बखरी ढ़ाला के गुमटी नंबर 10 के पास पहुंची की एक पोकलेन में टक्कर मार दिया। सूत्रों ने बताया कि इस भीषण टक्कर में जेसीबी पोकलेन के चालक गंभीर रूप से घायल हो गये उसे स्थानीय लोगों के मदद से ईलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह नयानगर रेलवे स्टेशन के नजदीक दस नंबर गुमती के रेलवे ट्रेक के कार्य में लगे पोकलेन गुमती के नजदीक कार्य कर रहा था तभी जानकी ट्रेन आ गई जिससे जेसीबी पोकलेन के परखच्चे उड़ गई। वही पोकलेन के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि इस हादसे ट्रेन में सफर करने वाले कोई भी मुसाफिर की घायल होने की सूचना नहीं मिली है। बहरहाल ट्रेन हादसे के बाद उक्त स्थान पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। हादसे के जानकारी के बाद रेल प्रशासन घटना स्थल की ओर कुच कर गए हैं।






















































