जिला पदाधिकारी से शिकायत

142

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के एकमात्र जूट उत्पादन रामेश्वर जूट मिल मुक्तापुर के वर्तमान प्रबंधक गणेश बोराल पर आरोप लगाते हुए मान्यता प्राप्त मजदूर यूनियन के महामंत्री अमरनाथ सिंह ने शिकायत जताते हुए कहा है कि प्रबंधक द्वारा मजदूरों पर झूठा मुकदमा में फसाने का आरोप गलत है मजदूरों का पीएफ का पैसा लगभग 10 करोड़ बकाया है मजदूरों को काम पर से हटाने से उसकी रोजी-रोटी बंद हो गई है। जो मजदूर 20 ,22 वर्षों से कार्यरत है मिल में कार्यरत श्रमिकों को बिना वजह काम से वंचित कर दिया जाना, उन्हें अपराधी कहना सरासर गलत है। मिल क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र में शांति भंग करना मजदूरों का पलायन आदि आरोप लगाया है इन्हीं सब मांगों को लेकर यूनियन ने जिला पदाधिकारी से शिकायत करते हुए कहा है कि अभिलंब इस पर रोक लगाई जाए झूठे मुकदमे में फंसाए गए मजदूरों को काम दिलवाने की दिशा में कार्रवाई की जाए। श्रमिकों के ग्रेच्युटी पीएफ का बकाया दिलवाने की गुहार लगाई है प्रतिलिपि श्रम अधीक्षक सहित अनुमंडल पदाधिकारी को भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here