समस्तीपुर, कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय ध्रुवगामा व अंबेडकर आवासीय बालिका उच्च विद्यालय हरपुर ऐलॉथ के सभागार में दोनों विद्यालय की छात्राओं ने 51 जिला स्थापना दिवस समारोह को लेकर जिला कल्याण कार्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति का आयोजन किया गया। सभागार में छात्राओं द्वारा लोक संगीत ,लोक नृत्य गायन सांस्कृतिक कार्यक्रम मैं पारंपरिक शैली में बेहतर प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में ध्रुवगामा की राज नंदनी कुमारी मौसम कुमारी अनिता कुमारी प्रियंका कुमारी राधा कुमारी आंचल कुमारी निशा कुमारी प्रभा कुमारी व अनुराधा कुमारी और उच्च विद्यालय की स्वाति कुमारी सकीना कुमारी प्रियांशी कुमारी ,रोशनी वर्मा व साक्षी कुमारी का पुरस्कार हेतु चयन किया गयाकिया गया। प्रतिनियुक्ति जजों में मधु कुमारी ललित कुमार संगीत कुमार मौजूद थे। मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी अश्विनी कुमार चौबे प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रामाशंकर कुमार चौबे , संजीव कुमार ,प्रिंस झा, सुश्री आदित्य रंजन दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शिक्षक कर्मचारी गण कार्यक्रम में मौजूद थे।























































