जूट मिल में काम कर रहे बाल श्रमिक दीपक कुमार हुए घायल।

328

समस्तीपुर जिला के मुक्तापुर में स्थित जूट मिल में दर्जनों बाल श्रमिक एवं बिना इंश्योरेंस के दर्जनों से अधिक महिला पुरुष से कार्य कराया जा रहा है जिसमें आज दिनांक 28 सितंबर 2023 ,12:00 बजे दिन में एक बाल श्रमिक घायल हो जाने का समाचार मिला है बताया जा रहा है कि जूट मिल के प्रबंधक बच्चों को प्रलोभन देकर जोखिम बड़ा कार्य कराया जा रहा है इसी करी में 15 वर्षीय दीपक कुमार का पैर बुरी तरह कट गया है जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। बतादू कि दीपक कुमार मुजफ्फरपुर जिला के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर ग्राम के देवनाथ पासवान के पुत्र हैं और इन दिनों अपनी नानी गांव समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना अंतर्गत मूसेपुर ग्राम में रहता है और पैसा के प्रलोभन के चक्कर में जूट मिल में गांठ काटने का काम करता था, इधर घायल युवक के नाना ललन पासवान ने बताया कि हमारे गांव से दर्जनों बच्चों को पैसा की प्रलोभन देकर जोखिम भरा कम जूट मिल में कराया जा रहा है, वही जूट मिल संघर्ष समिति के संयोजक पूर्व मुखिया रामबली महतो ने बताया कि मैं उच्च पदाधिकारी को बाल श्रमिक और बिना इंश्योरेंस के दर्जनों से अधिक लोगों से कार्य कराने की सूचना पूर्व में ही दे चुका हूं फिर भी इस जूट मिल में ये सिलसिला जारी है, इन्होंने आगे बताया कि बाल श्रमिक से काम करवाना कानूनन अपराध है और बाल श्रमिक से काम करवाने के दौरान यह घटना घटी है इसलिए जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि कानूनी कार्रवाई करते हुए बच्चों को पांच लाख रुपए मुआवजा दिलाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here