
- समस्तीपुर ,
निजीकरण हो जाने से सूरतेहाल नहीं बदलता. यह कहावत चरितार्थ समस्तीपुर मुख्यालय में हो रहा है. विद्युत ट्रांसफार्मर पर चढ़ा लत्तीदार पौधा जानलेवा बन चुका है. इसे किसी की जिंदगी का इंतजार है लेकिन चेतावनी के बावजूद विद्युत विभाग सतर्क होने को तैयार नहीं.
इस आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि समस्तीपुर मुख्यालय के मवेशी अस्पताल एवं सर्किट हाउस के सामने समेत कई ट्रांसफार्मर पर लत्तीदार पौधा चढ़ा हुआ है. पौधे ने चालू ट्रांसफार्मर को चारों तरफ से घेर रखा है. पौधे में करेंट प्रवाहित हो रहा है. ऐसे मामले में कई बार शहर के अंदर जान-माल की हानि हो चुकी है बावजूद विद्युत विभाग इसे हटाने की जहमत नहीं उठा रहा है.
शहर के लोगों की शिकायत पर भाकपा माले की टीम सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में मोहम्मद सगीर मनोज शर्मा आदि ने शहर के ट्रांसफार्मर का भ्रमण कर जायजा लिया. तत्पश्चात उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग अविलंब शहर के एवं जिले के तमाम ट्रांसफार्मर का निरीक्षण करें एवं सड़े-गले पोल, जर्जर तार, ट्रांसफार्मर स्विच, हैंडल बदले, ट्रांसफार्मर एवं तार पर चढ़े हुए पौधे इत्यादि की सफाई करें अन्यथा भाकपा माले आंदोलन को बांध्य होगी.