पत्रकार पर अपराधियों ने किया जान लेवा हमला, उपचार जारी पत्रकारों ने कि निंदा

465

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग गांव के नजदीक एन एच 322 पर स्कार्पियो पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने एक दैनिक अखबार के पत्रकार सह इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष पर जान लेवा हमला व लूटपाट कि घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद सभी अपराधी मौक़े से फरार हो गये। घायल पत्रकार कि पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव निवासी ज्योति कुमार सिंह उर्फ बाला जी के तौर पर हुई है। घटना के सिलसिले में घायल पत्रकार ने बताया कि शनिवार कि देर रात लगभग एक बजे सदर अस्पताल से खबर संकलन कर अपनी बाईक से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बथुआ बुजुर्ग के पास पीछे से एक स्कार्पियो पर सवार अपराधियों ने पत्रकार कि बाईक में जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे वह जमीन पर गिर गये। उसके बाद स्कार्पियो से बाहर निकलकर सभी अपराधियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं उनके पास से लैपटॉप, दो मोबाईल, क्रेडिट कार्ड, एटीएम और कुछ रूपये छीन लिए। उसी में से एक अपराधी ने चाकु से उन पर जान लेवा हमला कर दिया जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गये। सड़क किनारे उसे बेहोशी की हालत में देख एक ऑटो चालक ने हमदर्दी दिखाते हुए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। इधर पत्रकार बाला जी पर हमला को लेकर पत्रकार राज कुमार राय, एम नईमुद्दीन आजाद, विभूतिपुर कुमार, संजय राजा, अब्दुल कादिर, मो0 नसीम, कैसर खां, संजय कुमार, राजेश कुमार वर्मा, नवीन कुमार वर्मा, अवधेश कुमार, देवेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार आदि ने तीव्र निंदा कि है तथा जिला प्रशासन से मांग किया है कि अविलंब अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here