पुत्र के हत्यारा बाप को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

469

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज)। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता एसपी विनय तिवारी ने की। प्रेस वार्ता में एसपी ने कहा की मंगलवार की रात्रि में मोहीउद्दीननगर थाना क्षेत्र के ग्राम मकसुदनपुर मदैया में एक 3 वर्ष के बच्चें को गड़ासा से काटकर हत्या कर दी गयी थी। जिसमें मृत बच्चें की माँ के द्वारा मोहीउद्दीननगर थाने में अपने पति कुंदन सहनी उर्फ कुंदन कुमार को नामजद करते हुए कांड पंजीकृत कराया गया। मोहीउद्दीननगर थाने की पुलिस घटना कि तिथि से घटना की तफ्तीश मे जुटी थी एवं कुंदन सहनी उर्फ कुंदन कुमार के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी बीच पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की कुंदन सहनी उर्फ कुंदन कुमार बस पकड़कर कही भागने के फिराक में है, जो अभी वर्तमान में राजघाट पुल पर बस पकड़ने वाला है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कुंदन सहनी उर्फ कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी कुंदन सहनी द्वारा कांड में अपनी संलिप्ता को स्वीकार करते हुए बताया कि ये अहमदाबाद (गुजरात) के किसी कंपनी में कमाने के लिए गया था जहाँ पर ये करीब डेढ़ वर्ष रहा। इस क्रम में कंदन सहनी उर्फ कुंदन कुमार की पत्नी घर पर थी। इसी बीच इसके पत्नी का संबंध इसके सहोदर भाई चन्दन सहनी हो गया, जिनके बीच अवैध संबंध से कुंदन कुमार की पत्नी गर्भवती हो गयी। जब कुंदन सहनी उर्फ कुंदन कुमार 10 माह पूर्व गुजरात से अपने घर आया तो इसे पता चला कि इसकी पत्नी 07 माह की गर्भवती है जिससे वह बहुत नर्वस हुआ। इस संबंध में कुंदन सहनी अपनी पत्नी से पूछा तो पत्नी द्वारा इस संबंध में कोई बात नहीं बतायी गयी। बच्चा पैदा लिया और सब अच्छा चल रहा था, परंतु कुंदन सहनी को हमेशा शक बना रहता था। इसी बीच एक दिन कुंदन सहनी उर्फ कुंदन कुमार अपने पत्नी को अपने भाई चंदन सहनी के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देख लिया जिससे बहुत ज्यादा आकोशित हुआ। इसी बात से आहत एवं गाँव समाज से मिल रहे मानसिक प्रताड़ना से घटना कि तिथि को अपनी पत्नी को मारने के लिए गड़ासा लेकर दौड़ा तो इसकी पत्नी घर से बाहर भाग गयी। कुंदन कुमार की नजर सो रहे 03 वर्ष के बच्चे पर पड़ी तो उसे गड़ासा से काट दिया जिससे घटनास्थल पर ही बच्चे की मृत्यु हो गयी। इसकी पुष्टि आज पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में की।
एसपी ने बताया की गिरफ्तार किए गये हत्यारा की पहचान कुंदन सहनी उर्फ कुंदन कुमार पिता कारी सहनी साकिन मकसुदनपुर मदैया थाना मोहीउद्दीननगर जिला समस्तीपुर निवासी के रूप में की गई हैं जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया की पकड़े गये हत्यारा के पास से कांड में प्रयुक्त एक गड़ासा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया की मोहीउद्दीननगर थाना कांड सं0 205 / 2023, दिनांक 26 जुलाई 2023, धारा 302 भा0द0वि दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here