समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। माकपा जिला कमिटी समस्तीपुर के मार्गदर्शन में लोकल कमिटी विभूतिपुर दक्षिण एवं उत्तर की ओर से माकपा के लोकप्रिय, संघर्षशील, जुझारू नेता पूर्व प्रमुख का0 वीरेंद्र सिंह का 14 वां शहादत दिवस पंचायत भवन साखमोहन परिसर स्थित उनके स्मारक स्थल पर मनाया गया। इस मौके उनके तैल चित्र पर माकपा राज्य सचिवमंडल सदस्य एवं विभूतिपुर के विधायक कॉ0 अजय कुमार, जिला मंत्री के कॉ0 रामाश्रय महतो, राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड मनोज प्रसाद सुनील, रामदयाल भारती, मुजफ्फर इमाम, जिला कमिटी सदस्य सत्यनारायण सिंह, गंगाधर झा, रघुनाथ राय, उपेन्द्र राय , राजगीर यादव, मिथिलेश सिंह, विश्वनाथ महतो, नवीन सिंह, दिनेश पासवान, शशिकांत झा, कृष्ण कुमार सिंह, मृदुला सिन्हा, सुरेश महतो, रामदेव राय, अरविंद कुमार दास सहित लोकल कमिटी विभूतिपुर एवं ब्रांच सचिव द्वारा पुषपांजलि अर्पित कर उन्हें लाल सलाम करते हुए कहें कॉमरेड शहीद वीरेंद्र सिंह सामंती जुल्म और अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले महान क्रांतिकारी थे । उन्होंने पूरे जीवन गरीबों एवं मेहनतकशों के लिए समर्पित कर दिया। उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का शपथ लेते हुए वक्ताओं ने कहा कि शासक बर्गों द्वारा आम जनता के हक अधिकार पर हो रहे हमलों के खिलाफ अनवरत संघर्ष जारी रहेगा। पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद स्मारक स्थल पर ही माकपा जिला कमिटी की बैठक कॉमरेड रामदयाल भारती की अध्यक्षता एवं कामरेड अजय कुमार के पर्यवेक्षण में शुरू हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पार्टी का नवीकरण का काम मई तक पूरा सभी शाखाओं को करना है। किसान सभा एवं खेत मजदूरों के बीच जन सदस्यता अभियान 15 दिनों का चलाकर हजारों हजार किसान मजदूरों को संगठन में लाकर जनविरोधी कृषि एवं मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया। पार्टी अपने सभी स्तर की कमिटियों की समीक्षा करने का निर्णय लेते हुए अपील किया कि कम्युनिस्ट पार्टी गरीब, किसान, मजदूर, दलित एवं वंचितों की आवाज है और इस आवाज को मजबूत करने के लिए संगठन को चुस्त दुरुस्त करना सबसे ज्यादा जरूरी है। आज केंद्र और राज्य की सरकार आम जनता के हक अधिकार पर हमला कर रही है। पूंजीपतियों के लिए लूट का दरवाजा खोल दिया गया है। महंगाई एवं बेरोजगारी सूरमा की तरह मुंह बाये हुई है। देश आर्थिक गुलामी की ओर जा रहा है इसे आज कोई बचा सकता तो वह है आम जनता और उस आम जनता की लड़ाई लड़ता है लाल झंडा। इसलिए लाल झंडा को मजबूत करने की अपील माकपा नेताओं ने किया। केंद्र और राज्य सरकार की हर मोर्चा पर विफलता के खिलाफ माकपा, राजद एवं अन्य वामपंथी दलों द्वारा 05 जून 2022 को राज्यव्यापी पटना में संयुक्त कन्वेंशन आयोजित है। इस कन्वेंशन में समस्तीपुर से बड़ी संख्या में जाने का निर्णय लिया गया।






















































