समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जीवन में घटित आपदाओं एवं उसके बचाव के उपाय के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आपदा के तहत बिजली से घात,जल जमाव से परेशानी एवं बोरिंग के गड्ढे से होने वाली दुर्घटना से भी बचाव की आवश्यकता है। इस अवसर पर बाल संसद की प्रधानमंत्री शालिनी कुमारी ने व्यायाम, तनिक्षा ने सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी की प्रस्तुति करवाया। मौके पर शिक्षक संजीव कुमार झा, रूपेश कुमार ,मनोज कुमार, मो. सादुल्लाह, किरण कुमारी, इंदिरा कुमारी आदि ने सहयोग किया।
Home चंद्रकांता न्यूज़ प्र अ मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत...





















































