अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में बीते दिन हुए बाइक और मोबाइल लूट का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए इस कांड में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने लूट की बाइक और मोबाइल के अलावा एक पल्सर बाइक और मोबाइल बरामद किया है।यह जानकारी देते हुए एसपी विनय तिवारी ने बताया की गिरफ्तार अपराधियों में उजियारपुर थाना क्षेत्र के प्रेम ब्रहण्डा निवासी जितेंद्र पासवान का पुत्र नीरज कुमार,विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खनुआ निवासी सुरेंद्र साह का पुत्र बॉबी कुमार और हरीशचंद्र सहनी का पुत्र पिंटू कुमार तथा मोहनपुर ओपी थाना क्षेत्र के पत्थरघाट निवासी धनेश्वर दास का पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है।उन्होंने बताया की गत 3 मई को विद्यापतजनगर थाना क्षेत्र के साहीट गांव स्थित दस नंबर रेलवे ढाला के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने मिलकर बाइक और मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था। वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर इस मामले में शामिल चारों बदमाशों की पहचान करने के बाद गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूटी गई स्प्लेंडर बाइक के अलावा घटना में प्रयुक्त किया गया पल्सर बाइक, 3 मोबाइल आदि भी बरामद करने में पुलिस की टीम ने सफलता पाई है। एसपी ने बताया गया कि यह गिरोह इस इलाके में छोटे-मोटे लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहा था।























































