समस्तीपुर,
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित सात पंचायतों के परिवारों को सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रति परिवार ₹6000 की जीआर राशि पीड़ित परिवारों के खाते में अंचलाधिकारी के द्वारा भेज दी गई है। उक्त आशय की जानकारी प्रभारी अंचलाधिकारी अश्विनी कुमार ने देते हुए बताया कि वंचित परिवारों द्वारा दी गई आवेदन के आलोक में हल्का कर्मचारी के जांच के बाद बिहार सरकार के सम्पूर्ति पोर्टल पर डाटा की प्रविष्टि की जा रही है। जल्द ही प्रविष्टि डेटा को भुगतान करने हेतु लॉक कर दिया जाएगा।


















































