बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया गया।

32


सरायरंजन।
जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र अख्तियारपुर, समस्तीपुर द्वारा एक सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाते हुए प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत निर्गुणी ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई के साथ साथ बहुत बड़ा अपराध भी है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई से पुरी दुनिया की बेटियां परेशान हैं। इस सामाजिक बुराई को दुनिया से मिटाने के लिए एक सौ देशों ने एक साथ महा अभियान चलाया है। इस अभियान का आज निन्यानवें दिन पुरा हो रहा है। कल आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्तीपुर जिला के समाहरणालय स्थित सभागार में एक सेमिनार आयोजित किया जाएगा। बाल विवाह को लेकर संघर्षरत महिलाओं को सरकारी स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगसारा के बच्चों के साथ संवाद स्थापित करते हुए बाल विवाह से संबंधित जानकारी रखने वाले बालिकाओं को पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित भी किया। मौके पर उक्त विद्यालय के शिक्षक रामराजी प्रसाद, मारुति नंदन सिंह, प्रमोद कुमार राय, जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सामाजिक कार्यकर्ता वीणा कुमारी, ललिता कुमारी, किरण कुमारी, पप्पू यादव, हर्ष मोहन कुमार, नवनीत कुमार, बबिता कुमारी, राखी कुमारी, बलराम चौरसिया, रविन्द्र पासवान, पंच संजय कुमार साह सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here