भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी )लोकल कमेटी कल्याणपुर- वारिसनगर का संयुक्त बैठक आयोजित हुई।

388

समस्तीपुर: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी )लोकल कमेटी कल्याणपुर- वारिसनगर का संयुक्त बैठक कामरेड वीरेंद्र प्रसाद मुन्ना के दरवाजे पर विष्णु देव शर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में आगामी 9 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले विशाल जन आक्रोश रैली की, सफलता के लिए विस्तृत योजना बनाई गईl जिसमें महंगाई, बेरोजगारी ,भूमिहीन को जमीन ,किसानों को कर्ज माफी ,तथा सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के खिलाफ आयोजित होने वाली पार्टी के उक्त रैली को सीपीएम के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी,मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे ।बैठक में किसान, मजदूर ,छात्र ,नौजवान एवं महिलाओं को गांव-गांव जाकर गोलबंद करने और हजारों की संख्या में प्रदर्शन में भाग लेने का फैसला लिया गया है ।बैठक को राज्य कमेटी सदस्य मुजफ्फर इमाम ,एवं जिला सचिव मंडल सदस्य रामसागर पासवान के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई ।बैठक में लोकल कमेटी सचिव भोला राय ,उमेश शर्मा, राघवेंद्र यादव, वीरेंद्र कुमार मुन्ना, सुरेंद्र पासवान ,जहांगीर मुन्ना, वाल्मीकि, इत्यादि लोगों ने संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here