मथुरापुर ओपी क्षेत्र के बेगमपुर में छड़ लदा ट्रेक्टर पलटने से मजदूर की मौत

612

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र के बेगमपुर कब्रिस्तान मोड़ के पास छड़ लदा ट्रेक्टर पलटी करने से ट्रेक्टर पर बैठा मजदूर की मौत मौक़े पर ही हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को मोहिउद्दीनपुर से ट्रेक्टर संख्या BR33GA, 9852 पर छड़ लादकर मथुरापुर की ओर जा रहा था। ट्रेक्टर चालक जैसे ही बेगमपुर कब्रिस्तान मोड़ के पास पहुंचा की चालक ने अपना संतुलन खो दिया जिससे ट्रेक्टर पलट गया और ट्रेक्टर पर बैठा मजदूर भी उसके चपेट में आ गया तथा उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के हजपुरवा बधिया निवासी ठगन दास का 42 वर्षीय पुत्र 
नथुनी दास के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया की नधुनी दास ठगन दास का एक लौता पुत्र था जो आज ट्रेक्टर के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बताया जाता है की ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर पर से कूद कर फरार हो गया।
इधर जानकारी मिलने पर मथुरापुर ओपी की पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया तथा पलटा हुआ ट्रेक्टर को उक्त थाने की पुलिस ने जेसीबी मशीन से उठाकर थाना लेकर चली गई। बहरहाल मृतक के परिजनो में चालक की मौत हो जाने को लेकर रो रोकर हाल बुरा बना हुआ है।     

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here