मानव जन जागृति अभियान के तहत मृत्यु भोज का बहिष्कार।

98

बिहारशरीफ:- बिहारशरीफ के वियावनी पंचायत के अंतर्गत गोलपुर गांव में मानव जन जागृति अभियान के तहत बैठक कर मृत्यु भोज का बहिष्कार किया गया।
बक्ताओं ने कहा कि मृत्यु भोज समाज का एक कोढ़ है। मृत्यु भोज पर खर्च होने वाले पैसे को अपने बच्चों सहित अपने परिवार को अच्छी भरण पोषण, शिक्षा एवं इलाज में लगाए। ताकि आपका परिवार और अपना समाज आगे बढ़ सकता है। मृत्यु भोज आपको अर्थ (पैसा) से नीचे की ओर ले जाता है। मृत्यु भोज करवाना समाज के लिए नुकसान देह है। इस समाज में फैले कुरीतियों को बदलकर नए समाज का निर्माण करने की जरूरत है। आज शपथ लेने की अपने या अपने किसी परिवार में किसी भी व्यक्ति के मृत्यु होने पर मृत्यु भोज का आयोजन नहीं करेंगे और समतामूलक समाज बनने में सहयोग करेंगे।
इस मौके पर अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदेव चौधरी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान मानव जन जागृति अभियान के मुखिया विनोद कुमार यादव पूर्व परीक्षा अध्यक्ष विनोद कुमार निवास कुमार डायमंड कुमार सुरेश ग्रुप राजेंद्र कुमार सरजुग रविदास सोनू रविदास महेंद्र प्रसाद कमलेश कुमार कमल मिथिलेश कुमार वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here