समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सोमनाहा गांव में आपसी विवाद को लेकर बीमार बीच की घटना में एक गांव के ही राजाराम महतो के पुत्र चंदन कुमार गंभीर घायल हो गए। परिजनों के सहयोग से घायल को सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके ठाकुर ने दी।




















































