समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के वासुदेवपुर में अचानक टेंपो के पलट जाने से टेंपो पर सवार सैदपुर गांव के गंगा राय के पुत्र रोहित कुमार गंभीर जख्मी हो गए स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर जख्मी को सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके ठाकुर ने दी।






















































