मुफस्सिल पुलिस ने किया चार वारंटियों को गिरफ्तार!

30

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोरदीवा गांव में छापेमारी कर चार वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से सभी आपौरियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज भेज दिया गया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह के अनुसार एसीजीएम टू के न्यायालय से सभी के विरुद्ध नन-बेलेबल वारंट जारी किया गया था। वारंट के आलोक में पुलिस टीम ने छापेमारी कर कार्रवाई की।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोरदिवा गांव निवासी जोगी राय के पुत्र गणेश राय एवं लक्ष्मण राय तथा गणेश राय के पुत्र भानूराज प्रियदर्शी और ऋतुराज प्रियदर्शी के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here