अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर सलखंनी गांव के खेत में आज संदिग्ध स्थिति में एक युवक का शव बरामद हुआ है। वही मृतक की पहचान चकबहाउदिन पंचायत के सिजौली गांव के निवासी स्वर्गीय रामचंद्र महतो के पुत्र मुकेश कुमार महतो के रूप में की गई है। वही इस घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस जांच में जुट गई है।



















































