युवा राजद ने फूंका पीएम का पुतला

885

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर : ज़िला युवा राजद के नेतृत्व में रविवार को पटेल गोलंबर पर पेट्रोल डीजल एवं गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस मौके पर जिला युवा राजद के जिलाध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि जब तक पेट्रोल डीजल गैस के दाम कम नही होती है तब तक युवा राजद सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करता रहेगा वहीं राजद के प्रदेश महासचिव सूरज कुमार दास ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद केंद्र सरकार देश मे लगातार मूल्य बढ़ाकर गरीब गुरबों को तबाह कर रही है ये सरकार अमीरों के लिए काम कर रही है। मौके पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, जयशंकर राय, रौशन यादव, चमन यादव, नुरूज़्ज़ोहा कमाल आफो आदि मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here