रविदास जयंती समारोह सह जिला स्तरीय बैठक आयोजित किया गया

34

समस्तीपुर :उजियारपुर प्रखंड के सातनपुर में रविदास चेतना मंच द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह सह जिला स्तरीय बैठक आयोजित किया गया l संत रविदास के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया l बैठक में आगामी 22 फरवरी 2026 को पटना के मिलर हाई स्कूल में आयोजित होने वाले संत रविदास की 649 वीं जयंती समारोह में शामिल होने की अपील की गई एवं समस्तीपुर जिला से अधिक से अधिक भागीदारी पर चर्चा की गई l जयंती समारोह सह बैठक का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह रविदास चेताना मंच व राजद अनुo जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम ने दीप प्रज्वलित कर किया l अध्यक्षता रविदास चेतना मंच के जिलाध्यक्ष सह राजद नेता विजेन्द्र कुमार राम ने की l मौके पर आगत अतिथियों का स्वागत पाग़ , चादर, माला तथा बुके से किया गया l जयंती समारोह सह बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह रविदास चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम ने कहा कि संत रविदास ने मानवता की सेवा को अपना धर्म समझा l संत रविदास ध्रुव तारे के समान चमकते थे। वह हमेशा जाति प्रथा और ऊंच-नीच के विरोधी थे l संत रविदास ने सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने छुआछूत, ऊंच-नीच और पाखंडवाद का कड़ा विरोध किया और समता मूलक समाज की स्थापना का संदेश दिया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। वे निर्गुण सम्प्रदाय को मानने वाले संत थे। वे समाजिक सद्भाव व मानवता के प्रतीक थे l संत रविदास ने अपना जीवन प्रभु की भक्ति और सत्संग में बिताया था। वे बेहद ही परोपकारी थे। ऐसा कहा जाता है कि इन्हें मीरा बाई भी अपना गुरु मानती थीं। इनकी प्रतिभा से सिकंदर लोदी भी प्रभावित हुआ था l संत रविदास ने अपनी रचनाओं एवं ज्ञान के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का कार्य किया है l बैठक के अंत में पूर्व मंत्री सह रविदास चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम ने 22 फरवरी को पटना आने निमंत्रण का लोगो को दिया l समारोह सह बैठक को जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, रविदास चेतना मंच के जिलाध्यक्ष सह राजद नेता विजेंद्र कुमार राम, ताजपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज राम, सरायरंजन प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राम, प्रभारी संजीत राम, सनोज राम,चंदन राम,दलसिंहसराय प्रखंड अध्यक्ष अनिल राम,उजियारपुर प्रखंड अध्यक्ष उमेश राम,मोरवा प्रखंड अध्यक्ष सूरज राम,कल्याणपुर प्रखंड अध्यक्ष संजय राम,पूसा प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ राम,मोहनपुर प्रखंड अध्यक्ष चंदन राम,विभूतिपुर प्रखंड अध्यक्ष आनंदी राम, रोसरा प्रखंड अध्यक्ष लालन राम, माहे सिंघिया प्रखंड अध्यक्ष मन्नू राम, सुनील राम,सुरेश राम,संगीता कुमारी,अमन राम, मंटू राम,पंकज राम,चंदन राम,सुरेश राम,लालबाबू राम आदि ने भी संबोधित किया l मौके पर पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने नारा दिया कि “आधी रोटी खाएंगे, बेटा बेटी को पढ़ाएंगे, आधी रोटी खाएंगे, नशा मुक्त समाज बनायेगे, आधी रोटी खाएंगे, अंध विश्वास को मिटायेगे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here