आरके राय चंद्रकांता न्यूज़ समस्तीपुर:
समस्तीपुर: उजियारपुर प्रखंड के डढ़िया मुरियारो पंचायत स्थित दलित बस्ती में पंचायत राजद द्वारा आंबेडकर परिचर्चा आयोजित की गयी l अध्यक्षता राजद पंचायत अध्यक्ष शोभाकांत राय तथा संचालन जिला राजद नेता राकेश पांडेय ने की l परिचर्चा को सम्बोधित करते हुए राजद के प्रदेश महासचिव प्रभु नारायण राय ने कहा कि आज देश को बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा रचित संविधान को बचाने की आवश्यकता है l सारी स्वतंत्र संस्थाएं मुट्ठी भर लोगों के कब्जे में हैं, कुछ लोग संविधान के ऊपर मनु स्मृति को थोपना चाहते हैं l देश में बेरोजगारी महंगाई को दरकिनार कर धर्म के नाम पर नफरत फैलाया जा रहा है l केन्द्र सरकार हर मोर्चे पर विफल है तथा उसकी उल्टी गिनती प्रारम्भ हो गयी है l मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार राय, जिला राजद नेता राकेश पांडेय , अशोक कुमार सिह, पूर्व मुखिया राजेन्द्र सिह, राजद अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश महासचिव मोo परवेज आलम , प्रखंड प्रधान महासचिव राजीव गुप्ता , सरपंच चंदेश्वर चौरसिया , सनोज कुमार , शोभाकांत राय, विजेन्द्र राम सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे l























































