लीची बगान में युवक का शव मिलने के बाद सनसनी, पीट पीटकर की गई है हत्या!

411

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर/मुसरीघरारी :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लाटबसेपुरा गांव स्थित एक लीची बगान से सोमवार की अहले सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। किसी ने इसकी सूचना स्थानीय मुसरीघरारी पुलिस को दिया। इसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक के शव को देखने से प्रथम दृष्या ऐसा प्रतीत होता है कि, मृतक की पीट पीटकर हत्या की गयी है क्योंकि मृतक के शरीर गहरे जख्म के निशान मिले हैं।
मृत युवक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा गांव निवासी कर्पूरी दास के 21 वर्षीय पुत्र मोहन कुमार उर्फ अल्लाह के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह जब गांव के ही कुछ लोग ठहलने के लिए निकले तो देखा कि एक युवक की लाश लाटबसेपुरा गांव से सटे लीची बगान में पड़ा हुआ है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here