लोकायुक्त 4 के प्रारंभिक सुनवाई में उपस्थित हेतु सम्मन।

334

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिला रोसड़ा अनुमंडल हसनपुर प्रखंड थाना क्षेत्र के परोड़िया निवासी महेश्वर यादव ने लोकायुक्त कार्यालय में आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग किया है। मनरेगा नल जल योजना गली नाली योजना में धांधली का आरोप लगाया गया है ।पंचायत सचिव गणेश चौधरी ने बताया कई बार नोटिस दिया हूं भारतीय डाक विभाग के के माध्यम से कई बार रजिस्ट्री द्वारा सूचित किया गया है इसके बावजूद वार्ड नंबर 6 के अशोक पासवान गली नली का काम नहीं किया है। वहीं नल जल योजना में भारी धांधली किया है और कार्य पूर्ण नहीं किया है। वार्ड नंबर 7 के उमेश मालाकार की पत्नी रीता देवी वार्ड सदस्य वार्ड नंबर आठ के रामविलास ठाकुर ने मनरेगा योजना में कोई काम नहीं किया और रुपैया की निकासी कर लिया पंचायत सचिव ने बताया यह गबन का मामला है। रामविलास ठाकुर ने बताया की मुखिया शीला देवी द्वारा विभिन्न कागजातों पर उनके देवर महेश्वर यादव द्वारा हस्ताक्षर करा लिया गया था पर परोड़िया वार्ड नंबर 6,7,8, में मे पानी नहीं चल रहा है। हसनपुर वीडियो इतना होने के बाद इन सब के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं किया है। इस आलोक में महेश्वर यादव ने तत्कालीन जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के अलावे माननीय उच्च न्यायालय पटना में रिट याचिका दाखिल किया है । यह दो बार याचिका दाखिल की गई है क्योंकि पूर्व आदेश के आलोक में कोई कार्यवाही नहीं हुई थी। पंचायती राज पत्र 146/2021 दर्ज परिवाद के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here