समस्तीपुर जिला के लोजपा जिला कार्यालय के सभागार में जिला कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक हुई,जिसमें मुख्य अतिथि समस्तीपुर जिला के प्रभारी रंजीत सिंह शामिल हुए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान का विजन विहार फर्स्ट विहारी फर्स्ट लोजपा कार्यकर्ताओं जन जन तक सवांद कर पहुंचाये
इस बैठक की अध्यक्षता लोजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर राय और संचालन समस्तीपुर प्रखंड अध्यक्ष नीरज भारद्वाज ने किया।
बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज जी ने समस्तीपुर जिला के सभी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। बैठक में जिला प्रभारी लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ0 रंजीत सिंह ने कहे की लोजपा के सभी कार्यकर्ता गण लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान जीके सोच को जन-जन तक पहुंचाएं बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट चिराग पासवान की सोच है बिहार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है अगर यहां के प्रतिभाशाली लोगों को बिहार में मौका मिलता है तो निश्चय ही बिहार के विकास में उनकी भूमिका सराहनीय रहेगी चाहे वह शिक्षा का हो पर्यटन का हो उद्योग का हो खेती का हो अभिनय का हो राजनीति का या अन्य कोई क्षेत्र हो बिहार वासी हर क्षेत्र में अपने कौशल से दूसरे राज्यों में कार्य कर रहे हैं अगर उन लोगों को बिहार में ही मौका मिले निश्चय ही बिहार वासियों के साथ बिहार भी भारत के सबसे विकसित राज्य श्रेणी में आ जाएगा
विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से बैठक को संबोधित करते हुए सांसद प्रिंस राज ने कहां की करोना वायरस महामारी से बचाओ करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी,प्रखंड अध्यक्ष बूथ लेबल तक पारदर्शिता के साथ कार्यकर्ताओं को जोड़े । साथ ही सरकार द्वारा चलाया जा रहे जनहित के योजनाओं को गरिबो किसानों मजदूरों बेरोजगारों युवाओं एवं दलित समाज के लोगों बतलाकर उन्हे उनके हक दिलाने का प्रयास करे किन्हीं को कोइ समस्या हो तो तुरंत हमे जानकारी दे उस समस्या का समाधान करने का कोशिश हर हाल मे करुंगा
मौके पर पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान, प्रदेश लोजपा सचिव सहः पुसा प्रमुख रविता तेवारी पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राय, , विनय चौधरी मीडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्रा,युवा जिला अध्यक्ष रविशंकर सिंह, राजकिशोर हजारी,रिता पासवान,रिना सहनी वंटी जयसवाल डॉ0 विनोद सिंह राजीव दास महेन्द्र राय मिथलेस सिंह अरविंद पासवान राकेश राऊत रामप्रीत महतो कैलाश पासवान विश्वबंधु राय हेमन्त चौधरी मनोज कुमार राजा पासवान, , गोपाल शर्मा ,राजेश झा,ललन सिंह कर्ण पासवान पप्पू सिंह भूपेन्द्र कुंवर रामजी सिंह कुनकन मिश्रा वकील पासवान सहित कई लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।






















































