समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामभद्र पुर गांव में थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार राउत के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर गोली वारी के मामले में गांव के रामसुभग राय के पुत्र गोतम कुमार उर्फ कारगील के द्वारा होली पर्व के दौरान बर्चस्व के लेकर हुई फायरिंग मामले में गिरफ्तार किया है इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है
इधर चकमेहसी पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर थाना क्षेत्र के मालीनगर सिमरी गांव में अवर निरीक्षक शब्बीर खान के नेतृत्व में पुलिस वालों ने एक वारंटी को गिरफ्तार करते हुए थाना लाई। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए वारंटी की पहचान गांव के ही स्वर्गीय जागेश्वर राय के पुत्र राजाराम राय के रूप में की गई है। गिरफ्तार को जेल भेजा गया



















































