समस्तीपुर : जिले के वारिसनगर प्रखंड अन्तर्गत बाबुपुर निवासी पप्पु राय के निवास स्थान पर खेग्रामस का धुरलख,रामपुरविशुन पंचायत का संयुक्त बैठक पंचायत सचिव जयचंद पासवान के अध्यक्षता में खेग्रामस जिला सचिव के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई।
इस बैठक में जीवछ पासवान ने केनद्र व राज्य सरकार से कहा पंचायत के अंदर मनरेगा मजदूरों को 200 दिन काम एवं 500/-रुपये प्रतिदिन के दर से मजदूरी मिले,प्रवासी मजदूर सहित सभी मजदूरों को लाँकडाउन अवधी तक 10,000/-प्रति माह गुजारा भत्ता देने की गारंटी करें साथ में विनोवा भावे को दी गयी दान की जमीन को प्रमाण पत्र धारक को कब्जा दिलाने,बसे हुए गरीबों को वासकीत परचा व आवास देने सहित आदि सबालों पर विस्तार से बैठक को संबोधित किया ।
पंचायत सचिव जयचंद पासवान एवं इनौस प्रखंड संयोजक संजीत पासवान संयुक्त रुप से कहा स्वयं सहायता समूह व केसीसी सहित सभी तरह के कर्ज कं माफ करने,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में महिलाओं को राशि दिलाने में प्रखंड के अंदर औफिस के मेल में दलाल विचौलियों द्वारा करोडो़ रुपये वसूली का जांच कर मुकदमा दर्ज करने,सहित मांग को लेकर 15 सितम्बर को देशव्यापी जिला आंदोलन में काफी संख्या में लोग भाग लेने की बात कही इस बैठक में भाकपा-माले नेता सह खेग्रामस जिला सचिव जीवछ पासवान,संजीत पासवान,जीवछ राम,एतवारी पासवान,जग्रनाथ राम ,शम्भु पासवान,शम्भु राम,मोहन पासवान,रामविनय पासवान,छितनू पासवान,कैलू पंडित,ममता देवी,रीता देवी,वीणा देवी,फोलो देवी,सोनिया देवी आदि कार्यकर्ताओं ने अपना-अपना बिचार रखे।





















































