शहीद अजय सिंह की मनाई गई 23 वीं पुण्यतिथि!

91

साहब के क्षेत्र में शहीद के घर तक जाने के लिए सड़क नहीं।

बुनियादी सुविधाओं से महरूम है शहीद अजय कुमार के परिवार!

अमरदीप नारायण प्रसाद

सरायरंजन/समस्तीपुर: प्रखण्ड क्षेत्र के गंगसारा पंचायत स्थित अहमदपुर वार्ड संख्या 03 में शहीद अजय कुमार सिंह जी की पुण्यतिथि मनाई गई। GC मुजफ्फरपुर झपहा से C.R.P.F की टीम ने शहीद अजय कुमार सिंह के घर पहुंचकर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाया गया। C.R.P.F के ASI D.D शिवा शंकर ने शहीद अजय कुमार सिंह के तैल चित्र पर चक्र समर्पित कर सलामी दिए। एस.एस यादव ने कहा कि कारगिल में शहीद हुए अजय कुमार सिंह 27 जून 2002 को आतंकी हमले में घायल हो गये थे जो सात दिनों तक लहुलुहान कि स्थिति में जिन्दगी और मौत के संघर्ष में 02 जून 2002 को जिन्दगी कि जंग हार गए। इनका संघर्ष और कार्यकाल काफ़ी सराहनीय रहा। मौके पर पहुंचे पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह युवा समाजसेवी संजीव कुमार इन्कलाबी उर्फ़ भाई जी ने शहिद अजय कुमार सिंह के घर तक सड़क नहीं होने पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि आज इनकी 23वीं पुण्यतिथि मनाई गई मगर आज तक इनके घर तक सड़क नहीं पहुंच पायी है जो कि बेहद ही शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री इन्कलाबी ने यह भी कहा कि हमारे देश में लोगों की देशभक्ति सिर्फ़ साल में दो ही बार जगती है 15 अगस्त और 26 जनवरी को बाकी दिनों में सैनिकों की याद नहीं आती है। भले ही हमारे देश के राजनेता शहीदों के सम्मान की बात करती है मगर उनकी बुनियादी सुविधाओं के नाम पर सिर्फ़ ठेंगा दिखा ही देते हैं। हमारे क्षेत्र के मुखिया से लेकर विधायक,संसद,मंत्री जी देशभक्ति की राष्ट्रभक्ति में लिन रहते हैं मगर जब शहीदों के सम्मान की बात आती है तो उस वक़्त इनकी वेदना मर जाती है। मौके पर उनकी पत्नी अश्वमेघ देवी, पुत्री कोमल कुमारी,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राम पुकार सिंह, प्रमोद कुमार पंडित,विकास कुमार, सुनील कुमार दास,मोती कुमार पंडित,चन्दन कुमार निषाद, कैलाश कुमार सहनी,मुरारी कुमार,सुनील कुमार राय,छोटू सिंह आदि सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here