समस्तीपुर के बंगाली टोला में सड़क किनारे अधजली मिली युवती,दुराचार की आशंका।

727

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर शहर के बंगाली टोला में एक युवती के साथ गैंगरेप कर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। शहर के बंगाली टोला में सड़क किनारे नग्न अवस्था में जली हुई मिली है। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला में नग्न अवस्था में झुलसी हुई युवती सड़क किनारे मिली। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
इधर, जिले के दीनबंधु सेवा फाउंडेशन को कुछ स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद उनकी टीम ने युवती को सदर अस्पताल समस्तीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया है। युवती की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। वह अभी बोलने की स्थिति में भी नहीं है। हालांकि, युवती की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि युक्ति बंगाल की रहने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here