समस्तीपुर के बहादुरपुर मे मांगलवार की रात्रि मे लोजपा नेता पर ताबरतोड़ फायरिंग!

19

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर।शहर के बहादुरपुर में अनुरूप टॉकीज के पास मंगलवार की रात बदमाशों ने सिने व्यवसायी अंटू ईश्वर के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम देकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। हालांकि, इस घटना में अंटू ईश्वर बाल-बाल बच गए लेकिन उनके एक सहयोगी को गोली लग गई। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए आदर्श नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पहचान शुभम उर्फ इशू के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, चार चक्का वाहन से बदमाशों ने तीन से चार राउंड फायरिंग की। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here