अमरदीप नारायण प्रसाद
जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आज समस्तीपुर पहुंचे। दलसिंहसराय में उन्हे सिक्कों से तौला जाएगा। उनके स्वागत की सभी तैयारियां जिला पार्टी ने पूरी कर ली है। जदयू जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी की अध्यक्षता में पूर्व में एक बैठक भी की जा चुकी है।
इसमें उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को दायित्वों से भी अवगत करा दिया या है। कोठिया में उनकी आगवानी होगी। वहां वे एक कार्यक्रम में कोरोना में मृत पार्टी कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि देंगे । इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से जनसंवाद करेंगे। फिर सड़क मार्ग से ताजपुर मुसरीघरारी होते हुए सरायरंजन जाएंगे । वहां से खजूरी चौक पांढ चौक, डैनी चौक पहुंचेगे। वहां पार्टी कार्यकर्ता दिवंगत रामाश्रय प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वहां से दलसिंहसराय पहुंचेगे। उसके बाद उजियारपुर खानपुर वारिसनगर जाएंगे ।
खानपुर चकमिल्की गांव की दलित बस्ती में कार्यकर्ताओं के साथ भूजा खाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विद्यासागर सिंह निषाद, पूर्व विधायक रामबालक सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार राय, प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गेश राय, प्रदेश सचिव स्वीटी प्रिया, दिनेश दास तांती, विनोद चौधरी निषाद, अनंत कुशवाहा, प्रशांत पंकज, पवन यादव, वीरेंदर प्रसाद सिंह, रामबहादुर सिंह, अरविंद ज्योति, अनिल सिंह बाबा, प्रो ज्योति निर्मला, छेदीलाल भरतिया, राजू शर्मा, डॉ हरिकिशोर सिंह, मुनेशश्वर साह, बनारसी ठाकुर, धर्मदेव सिंह कुशवाहा, कौशल सिंह कुशवाहा, दिलीप साह, सुबोध कुमार सिंह, संजीत कुशवाहा, अनस रिजवान समेत दर्जनों नेता उनकी आगवानी को तत्पर हैं।
दलसिंहसराय में सिक्कों से तौले जाएंगे उपेन्द्र कुशवाहा : जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा काे दलसिंहसराय के रामपुर जलालपुर स्थित बीएड कालेज में सिक्कों से तौला जाएगा। सोमवार को काॅलेज परिसर में जदयू नेता प्रशांत कुमार पंकज ने बताया कि उजियारपुर विधानसभा में जट्टाडीह चौक पर स्वागत करने के बाद मोख्तियारपुर सलखन्नी होते हुए पाड़ पंचायत में उनका स्वागत किया जाएगा। आरएल महतो बीएड कॉलेज, रामपुर जलालपुर में उनका भव्य स्वागत हजारों कार्यकर्ता करेंगे। साथ ही यहां उन्हें सिक्कों से तौला जाएगा।





















































