समस्तीपुर :कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक अस्पताल अधीनस्थ स्वास्थ्य उपकेंद्र सह आयुष्मान अरोग्य मंदिर परतापुर में पदस्थापित एएनएम कुमारी कामिनी झा को उनकी सेवानिवृति के उपरांत सम्मान सह विदाई समारोह का नेतृत्व सीएचओ स्वेता कुमारी के द्वारा किया गया। कुमारी कामिनी जी 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए , सम्मान समारोह में उपस्थित यूनिसेफ़ के प्रखंड प्रतिनिधि शंकर सुमन , रणधीर सिंह , माधुरी कुमारी इंदू कुमारी आरती कुमारी , आलोक बर्द्धन भोला जी एवं उपस्थित आशा ने कामिनी जी के द्वारा किये गए कार्यों एवं उनके योगदान की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किये एवं उनके सेवानिवृत्त जीवन स्वस्थ और खुशहाल होने की कामना की गईं ।























































