सेवा संवाद समाधान के अंतर्गत आवेदनों की समीक्षा बैठक आयोजित!

18

अनुमंडल कार्यालय में सेवा संवाद समाधान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार ने की।
बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी प्राप्त आवेदनों को एक-एक कर गंभीरता से देखा तथा आवेदकों की समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
जिन आवेदनों का निष्पादन लंबित पाया गया, उन्हें तत्काल संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि सेवा संवाद समाधान कार्यक्रम का उद्देश्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो सके।बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने भी आश्वस्त किया कि सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here