पंजीयन प्रारंभ ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता 24.02.2026 को 06.00 AM to 10.00 PM
राजनीति विज्ञान विभाग, उमा पांडे कॉलेज, पूसा, समस्तीपुर एवं भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ( SEBI) के अंतर्गत राष्ट्रीय वित्तीय बाजार संस्थान (NISM) द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता क्विज प्रतियोगिता 2026(NFLQ 2026) का आयोजन ऑनलाइन दिनांक-24.02.2026 को 06.00 AM से 10.00 PM तक होगा. इस अवधि में छात्र लिंक के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं. उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज से पंजीयन प्रारंभ हो चुका है जिसका लिंक कॉलेज के छात्रों के बीच शेयर कर दिया गया है. प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को वित्तीय जानकारी के प्रति रुझान उत्पन्न करना तथा वित्तीय फ्रॉड से बचने हेतु जागरूक करना है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु(भाग लेने के लिए) आपके कॉलेज के नाम से बना हुआ पहला QR कोड या लिंक से अपना रजिस्ट्रेशन करना है. जिसमें सबसे पहले अपना नाम सही स्पेलिंग के साथ, उसके बाद डेट ऑफ बर्थ(DOB), आधार नंबर, ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर लिखना/ भरना है तत्पश्चात दूसरे QR कोड या लिंक से आपको क्विज प्रतियोगिता देना है जिसमें सभी वैकल्पिक प्रश्न होंगे तथा कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है. प्रतियोगिता पूर्ण करने के उपरांत आपको तुरंत E- सर्टिफिकेट ईमेल पर प्राप्त हो जाएगा एवं रिजल्ट NISM द्वारा बाद में घोषित किया जाएगा. कॉलेज स्तर से तीन(03) छात्र रीजनल स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित होंगे, उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा. यह प्रतियोगिता पूर्णतः निशुल्क है. जागरूक बने ,समझदार बने और वित्तीय जानकार बने, यही सेबी का उद्देश्य है ।
इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रविंद्र नाथ तिवारी के द्वारा डॉ0 गौतम कुमार, विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान विभाग को कार्यक्रम समन्वयक के रूप में नामित किया गया है.























































