हरपुर महमदा पंचायत वार्ड 12 में आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को पक्की सड़क नहीं रहने के कारण चलने में हो रहा है समस्या :- राजकुमार

458

समस्तीपुर: हरपुर महमदा पंचायत के वार्ड 11 में लगभग 2 महीना से अधिक से नल- जल योजना का पानी नहीं मिलने व वार्ड 12 में बीते लंबे वर्षों से रास्ता के समस्याओं को लेकर महिला ग्रामीणों में व्यापक आक्रोश है। इसको लेकर ग्रामीणों ने भाकपा-माले के बैनर तले एक सप्ताह के बाद सड़क पर आंदोलन करने की घोषणा की। बैठक की अध्यक्षता वार्ड 11 सदस्य प्रतिनिधि मितभुवन पासवान व संचालन भाकपा-माले नेता राजकुमार ने किया। बैठक में पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी सह भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार यादव उपस्थित थे।
बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि वार्ड 11 में नल-जल योजना का पानी दो महीना बीत जाने के बाद भी शुद्ध पानी पीने को नहीं मिलने के कारण व वार्ड 12 आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी पक्की सड़क नहीं है इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोशित है।

बैठक में संबोधित करते हुए पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी सह भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार यादव ने कहा कि वार्ड 11 में ग्रामीणों को नल जल का पानी नहीं मिलने से दूसरे वार्ड से पानी लाने में समस्या उत्पन्न होता है। वार्ड 12 में आजादी के 75 साल बीत जाने के बावजूद भी पक्की सड़क का निर्माण अभी तक नहीं हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी नतीजा शून्य रहा है। एक सप्ताह अंदर जनता की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भाकपा माले के बैनर तले ग्रामीणों चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।

बैठक में राजकुमार, अनीता देवी, सुनीता देवी, शर्मिला देवी, कंचन देवी, उषा देवी, मीरा देवी, कमली देवी, संजू देवी, रेखा देवी, नीलम देवी, रीता देवी, मिथलेश देवी, सविता देवी, मीना देवी, संगीता देवी, सोनिया देवी, रेखा देवी, राजेश शाह, संतोष पासवान, टुनटुन पासवान आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here