हसनपुर प्रखण्ड के मंगलगढ़ पंचायत में वार्ड सदस्य पद के लिए हुए उपचुनाव में नसीम अख्तर विजयी घोषित किये गये।

107

संजय भारती

समस्तीपुर। हसनपुर प्रखण्ड में हुए पंचायत उप चुनाव में हसनपुर प्रखण्ड के मंगलगढ़ पंचायत के वार्ड संख्या 10 के उप चुनाव में वार्ड सदस्य पद के हुए चुनाव में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य नसीम अख्तर निर्वाचित घोषित किये गये। नसीम अख्तर ने कुल 154 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रमण कुमार झा को 18 मतों से पराजित किया। रमण कुमार झा ने कुल 136 मत प्राप्त कर दुसरे स्थान पर रहा तो वहीं राजेश कुमार रजक कुल 23 मत लाकर तीसरे स्थान पर रहे। घोषित विजय उम्मीदवार नसीम अख्तर को निर्वाची पदाधिकारी सह हसनपुर प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने निर्वाचित होने का विजयी प्रमाण पत्र सौंपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here