ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत पुत्र जख्मी

632


नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

कियूल-गया रेलखंड पर स्थित नवादा स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर स्थित खूरी नदी रेलवे पुल के निकट पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका 10 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। फिलहाल दोनों मां बेटा का पहचान नहीं हो सका है। वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में कर जख्मी बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मां-बेटा रेलवे पुल से पैदल पार नवादा की ओर जा कर रहा था, तभी गया की ओर से पैसेंजर ट्रेन आ गई जिसकी चपेट में आने से मां की मौत हो गई जबकि पुत्र पुल से कूद गया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। फिलहाल पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है
,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here