नेहरू युवा केंद्र द्वारा युवा मंडल विकास अभियान का शुभारंभ किया गया

449

समस्तीपुर , नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा पूसा प्रखंड के हरपुर महमदा पंचायत में युवा मंडल विकास अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुखिया गीता देवी एवं विशिष्ट अतिथि पूसा थाना प्रशासन ए एसआई संजय कुमार के संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके उद्घाटन किया गया कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पप्पू कुमार ने किया एवं नेहरू युवा केंद्र संगठन के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर रवि रौशन कुमार एवं राजीव रंजन ने बताया युवाओं के मुख्यधारा से जोड़ने का बेहतर मंच है कार्यक्रम का विस्तार से बताते हुए पप्पू कुमार ने बताया युवा मंडल विकास अभियान के द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में युवा मंडल एवं यूवती मंडल का निर्माण कर उन्हें राष्ट्र सेवा में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए यह कार्यक्रम 11,2, 2021 से 16,2,2021 तक चला जाएगा जिससे युवा जुड़ कर अपना विकास एवं समाज के विकास के लिए अपना योगदान को देंगे मौके पर युवा मंडल अध्यक्ष मोहम्मद एजाज , यूवती मंडल के अध्यक्ष बबीता कुमारी, शिक्षक सुजीत कुमार पांडे, सोनी सिन्हा, सोनू कुमार, विश्वजीत कुमार, कुंदन कुमार, दीपक कुमार, अवनीश कुमार आदि उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here