सीडीपीओ ने किया कई आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण घर में आंगनवाड़ी केंद्र नहीं चलाने का सख्त निर्देश

560

समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर खजूरी पंचायत के कई आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मीरा कुमारी पर्यवेक्षिका अनीता मिश्रा के साथ की। उन्होंने घर में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों के सेविकाओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अभिलंब घर से बाहर आंगनबाड़ी केंद्र विधि सम्मत के साथ करें अन्यथा उच्चाधिकारियों को विधि सम्मत कार्रवाई के लिए शिकायत की जाएगी। सीडीपीओ ने बताया कि महाबलीपुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 150, 153,218 पर सेविका अपने-अपने घर पर चला रही थी वार्ड के मध्य में केंद्र चलना चाहिए था जो नहीं चल रहा था। श्रीमती मीरा ने पर्यवेक्षिका से सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अविलंब केंद्रों को निश्चित स्थानों पर चलाया जाए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here